विकसित कृषि संकल्प यात्रा से किसान बनाए गए दक्ष
नवादा में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कृषि संकल्प यात्रा का तीसरा दिन मनाया गया। इसमें किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, नई किस्में और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती के फायदे, मृदा...

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तीसरे दिन नवादा जिला के रोह प्रखंड अंतर्गत अनेला, रुस्तमपुर, भंडाजोर तथा काशीचक प्रखंड अंतर्गत कस्तूरीबीघा, खखरी, भट्टा व गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत धनपुरी, रटनी, कुतुरुचक के किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, नई किस्म तथा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर प्राकृतिक खेती से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसल चयन, संतुलित उर्वरक का प्रयोग तथा कृषि की जानकारी से अवगत कराया गया इस कार्यक्रम में आईसीएआर के वैज्ञानिक डॉ अनिर्बान मुखर्जी, डॉ ज्योति कुमार, डॉ विश्वजीत देवनाथ, कल्याण कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रौशन कुमार, रविकांत चौबे, अंगद कुमार, डॉ शशांक शेखर सिंह व कृषि विभाग द्वारा उप परियोजना निदेशक, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक शष्य तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सहायक कृषि समन्वयक, तकनीकी प्रबंधक किसान सलाहकार आदि सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।