Grand Nine-Day Shat Chandi Mahayagya Celebrated in Koshy Village मां जगदंबा एवं शिव परिवार को कराया गया नगर भ्रमण, भक्तों में उत्साह, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsGrand Nine-Day Shat Chandi Mahayagya Celebrated in Koshy Village

मां जगदंबा एवं शिव परिवार को कराया गया नगर भ्रमण, भक्तों में उत्साह

रोह, निज प्रतिनिधिकोशी गांव में श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ के नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर आठवें दिन मां जगदंबा, भगवान गणेश, बाबा भोलेनाथ, माता पार्वती, कार्तिक जी एवं नंदी जी की प्रतिमाओं को नगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाFri, 6 June 2025 12:08 PM
share Share
Follow Us on
मां जगदंबा एवं शिव परिवार को कराया गया नगर भ्रमण, भक्तों में उत्साह

रोह, निज प्रतिनिधि कोशी गांव में श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ के नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर आठवें दिन मां जगदंबा, भगवान गणेश, बाबा भोलेनाथ, माता पार्वती, कार्तिक जी एवं नंदी जी की प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। महायज्ञ परिसर से गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। सजी धजी पालकी पर विराजमान मां जगदंबा, भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश , कार्तिक भगवान एवं नंदी जी की दिव्य मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण क्षण आया, जब विधि-विधानपूर्वक देवी देवताओं की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा की गई।

वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों के बीच इस पावन क्षण का साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कोशी में माहौल भक्तिमय हो गया और सुबह से लेकर शाम तक वैदिक मंत्रोचारण के साथ-साथ भजन, हवन में लोग शामिल होकर पुण्य के भागी बनते रहे। यज्ञाचार्य सौरभ कुमार पाण्डेय व यज्ञ पुरोहित संजय पाण्डेय ने यह विधान पूर्ण कराया। मुख्य यजमान शंभू यादव, सह यजमान सुधीर यादव, हिमांशु यादव, राहुल यादव, संजय यादव एवं नरेश शर्मा सपत्नीक पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सुधीर यादव ने बताया कि कोशी गांव में मां जगदंबा का नया मंदिर बनाया गया है। जिसमें माता की मूर्ति विधि विधान पूर्वक स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई है। वहीं पूर्व से निर्मित मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों को स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा का विधान पूर्ण कराया गया। अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को हवन, कन्या पूजन, पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोजन, बटुक भोजन, आचार्य ब्राह्मणों की विदाई होगी। जबकि शनिवार को महा भंडारा के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा। महायज्ञ के दौरान अयोध्या से आए प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता देवकृष्ण शास्त्री के द्वारा भागवत कथा वाचन का श्रद्धालु आनंद उठा रहे हैं। वहीं वृन्दावन की मंडली द्वारा रासलीला का मंचन किया जा रहा है। महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है और आसपास के गांवों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। लोग भक्ति के रंग में डूब गए हैं। हर तरफ उत्साह का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीण पूजा-पाठ में व्यस्त हो गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण से माहौल गुंजायमान हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।