सड़क हादसे में बालक की मौत, मचा कोहराम
हिसुआ/नारदीगंज, संसू।थाना क्षेत्र के राजगीर-बोधगया पथ पर बगोदर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

हिसुआ/नारदीगंज, संसू। थाना क्षेत्र के राजगीर-बोधगया पथ पर बगोदर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारदीगंज प्रखंड के फाजिलपुर निवासी निजी विद्यालय संचालक पारस कुमार सिंह के 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। जबकि उसके साथ रहा एक अन्य युवक नारदीगंज प्रखंड के शादीपुर निवासी दीनू सिंह का पुत्र प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल है। जिसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स रेफर किया गया है। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर दोनों हिसुआ की ओर से नारदीगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे।
तभी बगोदर पेट्रोल पम्प के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही लोगों की भीड़ वहां पर जुट गई। तत्काल बाइक सवार दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अमन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद विम्स रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनके विलाप से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। घटना की खबर सुनकर मॉडर्न ग्रुप के निदेशक डॉ. अनुज कुमार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों का ढांढ़स बंधाया और दुख की इस घड़ी में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मृतक के पिता पारस सिंह, माता सोनी देवी, बड़े भाई आनन्द कुमार समेत अन्य परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। करुण क्रंदन से सारा वातावरण गमगीन हो रहा था। मृतक के पिता पारस सिंह ने बताया कि वह पांचवीं कक्षा में पढ़ रहा था। शुक्रवार की शाम में वह मेरे साथ नारदीगंज बाजार में था। उसने मंचूरियन लाने के लिए पैसे मांगे। तब उसे पांच सौ रुपए दिये। उसके बाद हम घर चले आये। घटना की सूचना मिलते हम सभी परिवार स्तब्ध रह गए। घटना पर राजेश कुमार, सदन सिंह, कृष्णा सिंह,सुरेंद्र सिंह, मंटू सिंह,धीरज कुमार ,राजन कुमार समेत अन्य लोगों ने दुःख व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना प्रकट की। बगोदर में अक्सर होती है सड़क दुर्घटनाएं इन दिनों फॉरलेन पर बगोदर पेट्रोल पम्प से लेकर बजरा पेट्रोल पम्प तक लगातार सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। इन दोनों पेट्रोल पम्प के समीप जेब्रा क्रॉसिंग का निशान निशान नहीं बनाया गया है। स्थानीय लोग जिले के सभी पेट्रोल पम्प के समीप वाहनों की गति सीमा तय करने के साथ हीं एनएच 18 पर हाइवे पेट्रोलिंग और हिसुआ में जल्द ही एक ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग कर रहे हैं। ताकि समय रहते भीषण सड़क हादसे में घायल लोगों कि जान बचाया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।