वट सावित्री पूजा की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
वट सावित्री पूजा की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ वट सावित्री पूजा की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ वट सावित्री पूजा की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

वट सावित्री पूजा की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की खरीदारी फोटो: राजगीर बाजार: वट सावित्री पूजा को लेकर राजगीर बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। राजगीर, निज प्रतिनिधि। देशभर में आज सोमवार को वट सावित्री पूजा मनाई जा रही है। राजगीर बाजार में रविवार को पूजा से संबंधित सामानों की खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सामान्य दिनों की तुलना में बाजार में महिलाओं की संख्या काफी अधिक देखी गई। बस स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार तक फल और पंखे खूब बिके। स्थानीय व्यवसायी केतन कुमार ने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा खरीदारी करती दिखीं।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन की टीम भी जगह-जगह तैनात रही और लोगों की मदद करते हुए दिखी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली और पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं। इस दिन वे देवी गौरी की पूजा करती हैं और उनका आशीर्वाद पाने के लिए उपवास रखती हैं। हिंदू मान्यताओं में यह व्रत सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कहानी से जुड़ा है। आज महिलाओं की सुरक्षा और देखभाल के लिए राजगीर बस स्टैंड और गढ़ महादेव कुंड जैसे प्रमुख स्थानों पर प्रशासन की टीम तैनात की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।