Accident in Narpatganj Auto Overturns Several Injured अनियंत्रित ऑटो पलटा, आधा दर्जन यात्री घायल, एक रेफर, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAccident in Narpatganj Auto Overturns Several Injured

अनियंत्रित ऑटो पलटा, आधा दर्जन यात्री घायल, एक रेफर

नरपतगंज के नाथपुर के समीप रविवार दोपहर की घटना नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र फोरलेन

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 26 May 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित ऑटो पलटा, आधा दर्जन यात्री घायल, एक रेफर

नरपतगंज के नाथपुर के समीप रविवार दोपहर की घटना नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र फोरलेन से सटे नाथपुर मोड़ के समीप रविवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलटी मार दिया। इस घटना में चालक सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के बाद लोगो ने सभी को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। जहा इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक के द्वारा एक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल नाथपुर वार्ड 03 निवासी चंदन रॉय पिता नंदलाल रॉय की स्थिति गंभीर है। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार दोपहर नाथपुर से आधा दर्जन यात्री जो ऑटो पर सवार होकर नरपतगंज बाजार जा रहा था इसी बीच एनएच से सटे नाथपुर मोड़ के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी मार दिया जिसमें चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए वही जानकारी मिलते ही पहुंचे नरपतगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी लिया।

थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मामले में किसी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।