Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTragic Loss Family Mourns Sergeant Avanish Kumar Singh s Untimely Death
मेरे कलेजे के टुकड़े को ईश्वर ने हमसे छीन लिया...
मुंगेर में सार्जेंट अवनीश कुमार सिंह की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पिता बमबम सिंह ने कहा कि घर का माहौल शोक में बदल गया है। सार्जेंट अवनीश ने 2005 में एयर फोर्स में सेवा शुरू की थी और बरेली में...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 26 May 2025 03:35 AM

मुंगेर। मृत सार्जेंट अवनीश कुमार सिंह के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पिता बमबम सिंह ने रोते हुए बताया कि घर का पूरा समारोह मातम में बदल गया है। मेरे कलेजे के टुकड़े को ईश्वर ने हमसे क्यों छीन लिया। सार्जेंट अपने पीछे दो लड़की और एक लड़का छोड़ गया है। बड़ी लड़की 14 वर्ष की शांभवी है दूसरी श्रेया उम्र 10 है। एक दो वर्ष का लड़का जिनका नाम अद्विक श्रेयस है। सार्जेंट अवनीश ने वर्ष 2005 में एयर फोर्स में अपनी सेवा शुरू की थी। वर्तमान में भी बरेली में तैनात थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।