Jharkhand s JMM to Hold Major Protest for Sarna Religion Code on May 27 सरना कोड पर धरना कल, ऐतिहासिक बनाएं कार्यकर्ता: मंत्री, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand s JMM to Hold Major Protest for Sarna Religion Code on May 27

सरना कोड पर धरना कल, ऐतिहासिक बनाएं कार्यकर्ता: मंत्री

झारखंड में जातीय जनगणना से पहले सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर झामुमो 27 मई को महाधरना देने जा रहा है। यह बैठक रविवार को हुई, जिसमें मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 26 May 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
सरना कोड पर धरना कल, ऐतिहासिक बनाएं कार्यकर्ता: मंत्री

गिरिडीह। जातीय जनगणना से पहले झारखंड में सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर झामुमो 27 मई को शहर के टावर चौक पर एक दिवसीय महाधरना देगा। इसकी रुपरेखा और तैयारियों की समीक्षा पर जिला व नगर समिति झामुमो की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने इसे ऐतिहासिक बनाने पर बल दिया। कहा कि यह मांग लंबे समय से पार्टी की चली आ रही है, जो अब राज्य की राजनीति की धुरी बन गई है। उन्होंने धरना में नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजदूगी पर टास्क दिया।

कहा कि आदिवासी भी काफी संख्या में इस महाधरना में शामिल होंगे, जो पारंपरिक वेशभूषा में रहेंगे। बैठक को पूर्व विधायक केदार हजरा, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रणव वर्मा, अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, राकेश सिंह रॉकी, कृष्णमुरारी शर्मा, नौशाद अहमद चांद आदि ने सम्बोधित किया। मौके पर मंत्री ने गुंजन कुमार शर्मा और अनिल कुमार शर्मा को माला पहनाकर झामुमो की सदस्यता दिलाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।