Health Camp Organized for Women Prisoners by Neema Women Forum नीमा वूमेन फोरम ने महिला कैदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण,दिए उपहार, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsHealth Camp Organized for Women Prisoners by Neema Women Forum

नीमा वूमेन फोरम ने महिला कैदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण,दिए उपहार

Pilibhit News - नीमा वूमेन फोरम ने महिला कैदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण,दिए उपहार नीमा वूमेन फोरम ने महिला कैदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण,दिए उपहार

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 26 May 2025 06:11 AM
share Share
Follow Us on
नीमा वूमेन फोरम ने महिला कैदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण,दिए उपहार

नीमा वूमेन फोरम की ओर से जिला कारागार में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कैदियों का स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें उपहार वितरित किए गए। डॉ.अनुरीता सक्सेना की अध्यक्षता मे नीमा वूमेन फोरम पीलीभीत की ओर से कारागार में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। फोरम की चिकित्सकों ने सभी महिला कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क एक-एक महीने की दवाइयां, खून की कमी व कमर दर्द वालों को व अन्य बीमारी वालों को उसके अनुरूप प्रदान की गई। साथ ही सभी महिला कैदियों को गर्मी के मौसम का ध्यान रखते हुए मिल्टन की एक-एक कूल बोतल और दो-दो साड़ी और रोज के उपयोग का सामान शीशा, कंघा, तेल, साबुन, क्रीम, पाउडर, क्लिप, नमकीन, बिस्कुट के पैकेट सभी महिलl कैदियों को दिए गए।

कार्यक्रम में नीमा की सचिव डॉ. दीपा मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. वर्षा जौहरी, उपाध्यक्ष डॉ. अलका श्रीवास्तव, डॉ. विनीता, डॉ. प्रियंका, डॉ. सरिता कुलश्रेष्ठ उपस्थित रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।