Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsNew Hospital Inaugurated in Amaria by Minister Sanjay Singh Gangwar
गन्ना विकास राज्यमंत्री ने अस्पताल का फीता काटकर किया शुभारंभ
Pilibhit News - अमरिया कस्बे में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने एक नए अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक अच्छे अस्पताल की आवश्यकता है, जो लोगों को बेहतर चिकित्सा...
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 26 May 2025 06:11 AM

अमरिया। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने अमरिया कस्बे में अस्पताल का फीता काटकर शुभारंभ किया। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि कस्बे में एक अच्छे अस्पताल की जरूरत है। वैसे तो सरकार ने सरकारी अस्पतालों में अच्छी सुविधा मिल रही है। फिर भी निजी अस्पताल होने से क्षेत्र के लोगों का अच्छे डॉक्टरों का एक पैनल मिलेगा, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर डॉ.योगेश कुमार, ब्लाक प्रमुख निशान सिंह, पलवेंद्र सिंह प्रिंस, चंद्रशेखर त्यागी, चंद्र प्रकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता, दानिश मंसूरी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।