ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Rampur News - बिलासपुर के गांव दिबदिबा में आपरेशन सिंदूर के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से किया। यात्रा विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई, जिसमें लोग भारतीय जयकारे लगाते...

बिलासपुर। क्षेत्र के गांव दिबदिबा में आपरेशन सिंदूर के तहत ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंगलवार की शाम बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव के एक स्थाना पर एकत्रित हुए। इसके बाद यहां से ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान लोग भारतीय जयकारे के जयघोष करते हुए चल रहे थे। इससे पहले ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख ग्रामीणों को आपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान रणधीर सिंह, अशोक कुमार, विवेक गुप्ता, रमेश शर्मा, रूपवती कोटिया, मयंक कुमार, दीपक सिंह डोभाल, शंकर सिंह, रवि राठौर, सौरभ सक्सेना, प्रेम नरेश वाल्मीकि आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।