Severe Heat Hits Daily Life Temperature Rises to 36 C with Rain Forecast भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीना, गर्मी से हाल-बेहाल, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsSevere Heat Hits Daily Life Temperature Rises to 36 C with Rain Forecast

भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीना, गर्मी से हाल-बेहाल

Bulandsehar News - गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन परेशान है। मंगलवार को तापमान 27 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह बारिश की संभावना है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरWed, 28 May 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीना, गर्मी से हाल-बेहाल

गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। तेज धूप और उमस के चलते जनजीवन बेहाल हो गया है। मंगलवार को फिर गर्मी से लोग पसीना-पसीना हो गए। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। बारिश की संभावना बनी। दोपहर के समय चटक धूप और गर्मी ने परेशान किया। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक एक सप्ताह तक धूप-छांव का मौसम बना रहने की संभावना है। बारिश होने की उम्मीद है। मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी बारिश से मौसम सुहाना हो रहा है।

अब मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। धूप-छांव का मौसम बना रहा। दोपहर के समय सूर्यदेव के तल्ख तेवर और उमस से लोग पसीनों में भीगे रहे। तमाम प्रयासों के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गर्मी से बचाव के लिए लोग घर से अंगोछा, छाता आदि लेकर निकले। सोमवार के मुकाबले तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान एक सप्ताह में 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।