BJP President Highlights Modi s 11 Years of Milestones and India s Growth 11 साल में दिखा नए भारत का स्वरूप : जायसवाल , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBJP President Highlights Modi s 11 Years of Milestones and India s Growth

11 साल में दिखा नए भारत का स्वरूप : जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 11 वर्षों में कई मील के पत्थर बनाए हैं। अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 3 June 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
11 साल में दिखा नए भारत का स्वरूप : जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मील के पत्थर बनाए हैं। अब भारत दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहता है। हमारी गिनती उन देशों में होती है, जिनमें चीन, अमेरिका और रूस शामिल हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में 11 साल में नए भारत का स्वरूप दिखा है। पीएम भारत को 1100 साल आगे ले गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल बिहारी सभागार में मंगलवार को ‘मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने प्रतिनिधियों, प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिले में पदाधिकारियों के बीच काम का बंटवारा कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत दुनिया की चौथी इकोनॉमी बना है। जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे, उस समय हम 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे। हाल में हुए ऑपरेशन सिंदूर में हमने अपने सैन्य ताकत का भी प्रदर्शन कर दुनिया को लोहा मनवाया है। कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया और इस कार्यक्रम के संयोजक सह महामंत्री राधामोहन शर्मा ने किया। कार्यशाला में प्रदेश की नई टीम सहित जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संयोजक, जिला सह-संयोजक सहित 350 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में राधामोहन शर्मा, तारकेश्वर नाथ ठाकुर, लाजवंती झा, मनोज सिंह और नितिन अभिषेक ने अपनी बात रखी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।