प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करें : विजय सिन्हा
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने जिलों में पदस्थापित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री पर रोकथाम के लिए नियमित छापेमारी करें। उन्होंने कहा कि किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित...

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने जिलों में पदस्थापित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री पर रोकथाम के लिए समय-समय पर छापेमारी करें। दोषियों पर कार्रवाई करें। ताकि, प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री पर रोक सुनिश्चत हो। बुधवार को उपमुख्यमंत्री की ओर से कृषि भवन, पटना स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पौधा संरक्षण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों को ये निर्देश दिये गये। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर किसान कीट से होने वाले रोग की समस्या के समाधन के लिए सबसे पहले कीटनाशी विक्रेताओं से सम्पर्क करते हैं। इसलिए विक्रेताओं का कीटनाशकों के वैज्ञानिक उपयोग, संभावित दुष्प्रभाव एवं विभिन्न कीटों की पहचान संबधी प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिये जायें।
किसानों के बीच भी कीटनाशी के प्रयोग के दुष्प्रभाव के बारे में प्रशिक्षत करना सुनिश्चित करें। साथ ही, कीटनाशी रसायनों के योजनाओं का बैनर प्रतिष्ठान पर प्रदर्शित कराई जाए। उन्होंने बताया कि राज्य के किसानों को कीट-व्याधि के संभावित प्रकोप से समय पर सचेत करने के लिए पूर्वानुमान आधारित सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाये। उपमुख्यमंत्री ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर नियुक्त कीटनाशी निरीक्षकों को अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने तथा संदेहास्पद कीटनाशकों के नमूने संग्रहित कर उनका विश्लेषण प्रयोगशाला में करने का निर्देश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।