Farmers as Nation Builders New Agricultural Initiatives Launched अंतिम पंक्ति के किसानों से भी करें सीधा संवाद : विजय, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFarmers as Nation Builders New Agricultural Initiatives Launched

अंतिम पंक्ति के किसानों से भी करें सीधा संवाद : विजय

किसान राष्ट्र निर्माता हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की। यह अभियान किसानों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा। 104 टीमें 4662 गांवों में जाकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 29 May 2025 05:45 PM
share Share
Follow Us on
अंतिम पंक्ति के किसानों से भी करें सीधा संवाद  : विजय

किसान राष्ट्र निर्माता हैं। इसलिए अंतिम पंक्ति के किसानों से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्हें नई कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं अनुदानों की जानकारी दें। उनके सुझाव और नवाचारों का दस्तावेजीकरण करें। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए ये निर्देश दिये। मीठापुर स्थित कृषि भवन में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान केवल एक योजना नहीं, बल्कि किसानों की आत्मनिर्भरता और गौरव का प्रतीक है। यह अभियान खेतों की हरियाली ही नहीं किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने का भी संकल्प है। इससे शारदीय (खरीफ) फसलों की पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कृषि अनुसंधान से किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों से उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में जाएं। कृषि तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराएं। किसानों की समस्या के समाधान से ही उनका कल्याण होगा। गांवों की समृद्धि ही देश के विकास का आधार बनेगी। कार्यक्रम में कृषि सचिव संजय अग्रवाल, अटारी निदेशक अंजनी कुमार सिंह, आईसीएआर निदेशक अनूप दास भी मौजूद रहे। 104 टीमें देंगी किसानों को सलाह पंद्रह दिनों तक चलने वाले अभियान के लिए 44 कृषि विज्ञान केन्द्रों में 104 टीम बनाई गई हैं, जो 4662 गांवों में जाकर किसानों को जानकारी देगी। टीमें स्थानीय कृषि-जलवायु परिस्थितियों, मिट्टी के पोषक तत्वों की रूपरेखा, पानी की उपलब्धता और वर्षा के पैटर्न का आकलन करेंगी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुरूप, वे उचित फसलों, उन्नत बीजों की किस्मों, आदर्श बुवाई तकनीकों और संतुलित उर्वरक उपयोग करने की सलाह देंगे। चुनौतियां भी साझा करें किसान : अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि लैब टू लैंड के विजन को धरातल पर उतारना है। इसमें किसान अपनी चुनौतियों को साझा करेंगे। सवाल पूछेंगे और कीटों के संक्रमण जैसी क्षेत्रीय समस्याओं की रिपोर्ट करेंगे, जो भविष्य के शोध की दिशा में कारगर साबित होगा, जिससे विज्ञान और खेती एक साथ आगे बढ़ेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।