गंगा के पर्यटन घाट पर बढ़ेंगी सुविधाएं
गंगा की सैर करने वाले पर्यटकों के लिए दीघा के पर्यटन घाट पर 45 हजार वर्गफीट में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसमें कैफेटेरिया, टॉयलेट ब्लॉक, बैठने के प्लेटफॉर्म और पार्किंग शामिल हैं। पर्यटन मंत्री...

गंगा की सैर करने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए दीघा के पर्यटन घाट पर 45 हजार वर्गफीट क्षेत्र में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस पर एक करोड़ 90 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे कैफेटेरिया, टॉयलेट ब्लॉक पुरुष-महिला, बैठने के लिए प्लेटफॉर्म के साथ शेड एरिया, सोलर हाई मास्ट लाइट, पार्किंग एरिया, बेंच आदि का निर्माण होगा। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बुधवार को पर्यटन घाट पर विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके निर्माण के उपरांत यहां जल क्रीड़ा गतिविधियों और रो-रो वेसेल से गंगा भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को बेहतर पर्यटकीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि गंगा के इको पारिस्थितिकी स्थितियों को देखते हुए सभी सरंचनाएं अस्थायी होंगी। इसे प्री-फैब्रिकेशन मॉडल को अपनाकर बनाया जाएगा। जिसे आसानी से पानी बढ़ने-घटने पर विस्थापित किया जा सकेगा। निर्माण में इको-फ्रेंडली मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा।
पर्यटन विभाग जनार्दन घाट को पर्यटन घाट के रूप में विकसित करने का कार्य कर रहा है। घाट पर बुनियादी पर्यटकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस स्थल को विकसित किया जाना है। कार्यक्रम में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर, महाप्रबंधक अभिजीत कुमार, मुख्य अभियंता अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।