जेईई एडवांस्ड : समस्तीपुर के अर्णव को 25वां रैंक, बिहार से 1876 को मिली कामयाबी
जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट सोमवार को जारी किया गया, जिसमें बिहार के 1876 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। इस बार गुवाहाटी जोन के छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। अर्णव कुमार ने 25वीं रैंक हासिल की। कुल...

जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। इसमें बिहार के 1876 छात्रों को सफलता मिली है। बिहार से 9347 छात्रों ने निबंधन कराया था, जिसमें 9128 छात्र शामिल हुए थे। पिछले साल की तुलना में सूबे का ऑवरऑल रिजल्ट बेहतर रहा है। वहीं टॉपरों के मामले में सूबे का रिजल्ट इसबार अच्छा नहीं रहा। हालांकि, समस्तीपुर निवासी अर्णव कुमार को 25वीं रैंक हासिल हुई है। वह दिल्ली जोन से परीक्षा में शामिल हुआ था। अर्णव की पढ़ाई डीपीएस कोटा और डीपीएस भोपाल से हुई थी। इसबार गुवाहाटी जोन का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। टॉप 100 में इस जोन से कोई भी छात्र शामिल नहीं है, जबकि 2024 में टॉप 100 में दो छात्र शामिल हुए थे।
•गुवाहाटी में इसबार 2743 को सफलता मिली है, वहीं पिछली बार 2458 छात्र सफल हुए थे। असम के कनिष्क चक्रवर्ती ऑल इंडिया में 161वीं रैंक हासिल कर गुवाहाटी जोन का टॉपर बना है। वहीं, ऑल इंडिया 471वीं रैंक हासिल कर पटना के ज्ञान प्रकाश जोन के दूसरे टॉपर हैं। यशवर्धन कटारिया (ऑल इंडिया रैंक 478) ने तीसरा, अर्जुन वर्मा (ऑल इंडिया रैंक 529) को चौथा एवं नील कमल कुमार (ऑल इंडिया रैंक: 532) ने पांचवां स्थान हासिल किया है। वहीं, लड़कियों में गुवाहाटी जोन से सौम्या श्रेयसी (ऑल इंडिया रैंक: 581) टॉपर रही। जेईई एडवांस्ड में पिछले वर्ष से अधिक गुवाहटी जोन से छात्र सफल इसबार जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में 1,87,23 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए निबंधन कराया था। वहीं, परीक्षा में 1,80,422 छात्र शामिल हुए, जिसमें से 54378 छात्रों को सफलता मिली। इसमें 9404 लड़कियां व 44,974 लड़के शामिल हैं। वहीं, आईआईटी गुवाहाटी जोने में 2743 छात्रों को सफलता मिली है। पिछले वर्ष से अधिक छात्र इस बार सफल हुए हैं। 2024 में गुवाहाटी जोन से 2458 छात्र सफल हुए थे। आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर की भी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दी है। इस बार सबसे अधिक छात्र हैदराबाद जोन से 12,946, दिल्ली से 11,370 व तीसरे स्थान पर मुंबई जोन से 11,226 छात्र सफल हुए हैं। आईआईटी गुवाहाटी जोन में आने वाले राज्य आईआईटी गुवाहाटी जोन में सफल छात्रों की संख्या बिहार 1876 असम 389 अरुणाचल प्रदेश 50 मणिपुर 21 मेघालय 31 मिजोरम 13 सिक्किम 3 त्रिपुरा 83 नागालैंड 23 इस बार सफल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी: जोन वाइज सफल छात्र जोन: 2025 में: 2024 में मुंबई -11,226- 9480 छात्र •दिल्ली - 11,370- 10255 छात्र गुवाहाटी - 2743- 2458 छात्र •कानपुर -5295- 4928 छात्र •खड़गपुर- 5353- 4811 छात्र हैदराबाद -12,946- 11180 छात्र रुड़की - 5445- 5136 छात्र
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।