Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp horse elephant fight video gone viral horse bit then elephant ran away in ratlam
ऐसा काटा कि दुम दबाकर भागते दिखे गजराज; लड़ाई में हाथी पर कैसे भारी पड़ा घोड़ा- VIDEO
एमपी के रतलाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सफेद घोड़ा हाथी पर हमला करता नजर आ रहा है। आलम यह कि घोड़े के हमले से हाथी भागता नजर आ रहा है।
Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रतलामMon, 2 June 2025 08:17 PM

मध्य प्रदेश के रतलाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सफेद घोड़ा हाथी पर हमला करता नजर आ रहा है। आलम यह कि घोड़े के हमले से हाथी भागता नजर आ रहा है। घटना रतलाम के पलसोड़ा फाटक के पास की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तलाम के पलसोड़ा फाटक के पास एक हाथी सड़क से कहीं जा रहा था। इसी दौरान किसी वजह से वह बेकाबू हो गया। वह आसपास उत्पात मचाने लगा। इससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।
बेकाबू हाथी के उत्पात का कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान वहां एक सफेद घोड़ा आ पहुंचा। हाथी को देखते ही घोड़ा भड़क गया। वह तेजी से हाथी की ओर दौड़ा और हाथी को काटने लगा। घोड़े की फुर्ती के आगे हाथी बेबस नजर आया।
खबर अपडेट हो रही है।
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|