LJP Invites Chirag Paswan to Contest Elections in Shahabad Constituency चिराग पासवान को शाहाबाद से चुनाव लड़ने का न्योता : राजेश भट्ट, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsLJP Invites Chirag Paswan to Contest Elections in Shahabad Constituency

चिराग पासवान को शाहाबाद से चुनाव लड़ने का न्योता : राजेश भट्ट

प्रदेश लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने चिराग पासवान को शाहाबाद में किसी भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि यदि चिराग 2025 में चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 4 June 2025 10:51 PM
share Share
Follow Us on
चिराग पासवान को शाहाबाद से चुनाव लड़ने का न्योता : राजेश भट्ट

प्रदेश लोजपा (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान को शाहाबाद के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि चिराग पासवान शाहाबाद के किसी भी सीट पर विधानसभा चुनाव 2025 में लड़ेंगे तो वहां के हम जैसे एक-एक कार्यकर्ता उन्हें प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मालूम हो कि चिराग पासवान पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी उनके विधानसभा चुनाव में शामिल होने को लेकर तय करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।