Mini Cold Storage Sunfridge to Support Women Farmers in Bihar किसानों के फल, सब्जी और फूलों को सुरक्षित रखेंगी जीविका दीदियां, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsMini Cold Storage Sunfridge to Support Women Farmers in Bihar

किसानों के फल, सब्जी और फूलों को सुरक्षित रखेंगी जीविका दीदियां

बिहार के 24 जिलों में जीविका दीदियों द्वारा मिनी कोल्ड स्टोरेज 'सनफ्रिज' खोला जाएगा, जिससे फल, सब्जी और फूलों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। यह सोलर सिस्टम से चलेगा और इससे दस लाख महिला किसान लाभान्वित...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 14 June 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
किसानों के फल, सब्जी और फूलों को सुरक्षित रखेंगी जीविका दीदियां

राज्य के फल, सब्जी और फूल उत्पादक किसानों को अब जीविका दीदी मदद करेंगी। उनके उत्पादों को सुरक्षित रखने में सहायता करेंगी। राज्य के 24 जिलों में जीविका दीदियों की ओर से मिनी कोल्ड स्टोरेज (सनफ्रिज) खोला जाएगा। चूकिं यह मिनी कोल्ड स्टोरेज सोलर सिस्टम से चलाया जाएगा, इस कारण इसे जीविका दीदियों ने सनफ्रिज का नाम दिया है। इससे जिले की अधिक से अधिक महिला किसानों को फायदा होगा। बता दें कि अमेरिकन तकनीक से बने सनफ्रिज में पांच से दस हजार किलोग्राम तक फल, सब्जी, फूल कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। इस सिस्टम को संचालन की पूरी प्रक्रिया में महज दो हजार रुपये का खर्च आता है।

इस सनफ्रिज की मदद से फल, सब्जी की ताजगी खत्म नहीं होगी और उन्हें ज्यादा दिनों तक रखा जा सकेगा। जीविका दीदी जूली देवी ने बताया कि सनफ्रिज को अमेरिकन तकनीक से बनाया गया है, जो सोलर सिस्टम से चलता है। एक मिनी कोल्ड स्टोरेज की लागत 20 लाख के आसपास है। यह पूरी तरह से सोलर सिस्टम पर चलता है। - दस लाख महिला किसानों को मिल सकेगी सुविधा : स्थानीय स्तर पर किसानों की मदद के लिए जीविका दीदियों की ओर से मिनी कोल्ड स्टोरेज खोला जाएगा। इससे दस लाख से अधिक महिला इससे लाभांवित होंगी। सनफ्रिज में सामान रखने के लिए मामूली किराया तय किया गया है। सौ किलो से कम सामग्री रखने पर 50 रुपये भाड़ा एक महीने के लिए देना होगा। अगर महिला किसान एक महीने के पहले भी सामग्री निकालेंगी तो भी उन्हें 50 रुपये ही देने होंगे। वहीं एक क्विंटल का भाड़ा सौ रुपये प्रतिमाह है। इसके बाद भी अगर किसान अपना सामान रखना चाहती हैं तो एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से भाड़ा तय किया गया है। 24 घंटे या एक दिन के लिए पांच हजार किलोग्राम सब्जी रखने पर दो हजार रुपये शुल्क तय की गई है। बॉक्स - पायलट प्रोजेक्ट के तहत बेगूसराय में हुआ था शुरू राज्य के किसानों को फल, सब्जी आदि को अधिक दिनों तक रखने की सुविधा मिले, इसके लिए अप्रैल 2024 में पायलट प्रोजेक्ट के तहत मिनी कोल्ड स्टोरेज को जीविका दीदियों की ओर से शुरू किया गया था। इसे बेगूसराय के मटिहानी गांव में 50 जीविका दीदियों की ओर से शुरू किया गया था। इससे जिले के 30 हजार से अधिक किसानों को सुविधा मिल रही है। बेगूसराय के मटिहानी गांव में जीविका दीदियों की धान्यक कंपनी की ओर से इसे संचालित किया जा रहा है। --- महिला किसानों के फल, फूल और सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए मिनी कोल्ड स्टोरेज या सनफ्रिज को खोला जा रहा है। इससे महिला किसान अपने सामानों को सुरक्षित रख सकेंगी। बेगूसराय के एक गांव में इसे शुरू किया गया था, लेकिन अब राज्य के अन्य जिलों में भी खोला जाएगा। हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।