Municipal Corporation Launches Manhole Ambulances for Repairs in 75 Wards मेनहोल एंबुलेंस के लिए मिले दो वाहन, काम शुरू होगा 30 से, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsMunicipal Corporation Launches Manhole Ambulances for Repairs in 75 Wards

मेनहोल एंबुलेंस के लिए मिले दो वाहन, काम शुरू होगा 30 से

नगर निगम ने 75 वार्डों में जर्जर और खुले मेनहोल की मरम्मत के लिए दो एंबुलेंस उपलब्ध कराई हैं। 30 जून से छह अंचलों में मरम्मत का काम शुरू होगा। प्रत्येक अंचल में एक एंबुलेंस होगी। इसके अलावा, बाकरगंज...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 13 June 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
मेनहोल एंबुलेंस के लिए मिले दो वाहन, काम शुरू होगा 30 से

जर्जर और खुले मेनहोल व चेंबर की मरम्मत के लिए नगर निगम को दो एंबुलेंस उपलब्ध करा दिया गया है। एंबुलेंस के जरिये 30 जून से नगर निगम के छह अंचलों में मरम्मत का काम शुरू होगा। नगर निगम के 75 वार्डों में खुले मेनहोल का ढक्कन बदलने का काम मेनहोल एंबुलेंस की मदद से की जाएगी। इसके लिए अभी दो पुराने वाहन एनसीसी के कार्यपालक अभियंता को उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी जिम्मेवारी एनसीसी के कार्यपालक अभियंता को दी गई है। मेनहोल एंबुलेंस के लिए उपलब्ध कराए गए दो पुराने वाहन को डिजाइन किया जाएगा। अभी एक वाहन को एंबुलेंस का रूप देने का काम शुरू किया गया है।

जल्द ही 4 पुराने वाहन भी उपलब्ध करा दिया जाएंगे। प्रत्येक अंचल में एक मेनहोल एंबुलेंस की सुविधा होगी। नगर निगम के नियंत्रण कक्ष में जिस अंचल से जर्जर और खुले मेनहोल की सूचना मिलेगी या संबंधित वार्ड पार्षद इस संबंध में जानकारी देंगे। इसके बाद एंबुलेंस संबंधित स्थान पर पहुंचकर मेनहोल के ढक्कन को बदलेगा। नगर निगम प्रत्येक एंबुलेंस के लिए एक टीम बनाएगा, जिसमें एक चालक, अभियंता, सहायक कर्मी इसमें शामिल होंगे। नगर निगम अपने मेनहोल और चेंबर के आकार के अनुसार पहले से ही प्रीकास्ट ढक्कन तैयार रखेगा। हालांकि, नगर निगम खुला मेनहोल मुक्त वार्ड अभियान-2 को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में जर्जर, खुले मेनहोल और चेंबर का सर्वे कर चुका है। मरम्मत के लिए प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी गई है। कई वार्डों में ढक्कन को बदलने का काम भी शुरू हो गया है। बाकरगंज नाले से हटाया गया गाद : बाकरगंज नाले से गाद हटा लिया गया है। निर्माणाधीन नाला मलबा और गाद से भरा हुआ था, जिसके कारण छह वार्डों का पानी निकलने में दिक्कत हो रही थी। निर्माण करने वाली एजेंसी ने नाले से गाद नहीं हटाया था। नगर आयुक्त के निरीक्षण के बाद नगर निगम को नाले से गाद हटाने का निर्देश दिया गया। तीन दिनों के अंदर मलबा और गाद हाटाने का निर्देश था। नूतन राजधानी अंचल की टीम ने अधिकांश हिस्से से गाद हटा लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।