Patna Closes All Sluice Gates as Ganga and Punpun River Water Levels Rise गंगा-पुनपुन का जलस्तर बढ़ने से पानी का दबाव बढ़ा, तीनों स्लुइस गेट बंद, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPatna Closes All Sluice Gates as Ganga and Punpun River Water Levels Rise

गंगा-पुनपुन का जलस्तर बढ़ने से पानी का दबाव बढ़ा, तीनों स्लुइस गेट बंद

गंगा और पुनपुन का जलस्तर बढ़ने के कारण पटना शहर के सभी स्लुइस गेट बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सभी गेट तब तक नहीं खोले जाएंगे जब तक जलस्तर खतरे के निशान से...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 22 Sep 2024 05:46 PM
share Share
Follow Us on
गंगा-पुनपुन का जलस्तर बढ़ने से पानी का दबाव बढ़ा, तीनों स्लुइस गेट बंद

गंगा और पुनपुन का जलस्तर बढ़ने से पटना शहर के सभी स्लुइस गेट को बंद कर दिया गया है। नदियों के पानी का दबाव सभी स्लुइस गेट पर बढ़ा है। हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। शहर के नालों के पानी की निकासी के लिए पंपसेट लगाए गए हैं। जब तक गंगा और पुनपुन नदियों का पानी का स्तर खतरे के निशान से नीचे नहीं होता है तब तक स्लुइस गेट नहीं खोले जाएंगे। इधर नालों के आउटफॉल पर बुडको के अधिकारियों की डूयटी लगा दी गई है ताकि जलस्तर बढ़ने या गेट पर अधिक दबाव होने की स्थिति में अलर्ट किया जा सके। बुडको के अधिकारियों का कहना है कि बादशाही नाला की पानी निकासी खानपुर और बरमुत्ता स्लुइस गेट से की जाती है। खानपुर से गंगा तथा बरमुत्ता से पुनपुन नदी में नाला का पानी स्लुइस गेट से निकाला जाता है। वहीं दीघा स्लुइस से पटना नहर का पानी गंगा में गिराया जाता है। दोनों नदियों का जलस्तर लाल निशान से ऊपर है इसीलिए सभी गेट को बंद कर दिया गया है। गेट बंद नहीं करने की स्थिति में पानी नहर के माध्यम से शहर में प्रवेश कर सकता है तथा बाढ़ की स्थिति हो सकती है। इसीलिए सभी गेट पर अधिकारियों को तैनात कर उन्हें चौबीस घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है। आउटफॉल की स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

इधर जल संसाधन विभाग के इंजीनियर भी गेट पर सतर्कता बरत रहे। दीघा में 14, बरमुत्ता में 8 तथा खानपुर में सात पंपसेट लगाये गये। अधिकारियों का कहना है कि सभी पंपपेट को चलाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

बारिश होती तो शहर में हो जाता जलजमाव

गंगा और पुनपुन नदियों का जलस्तर बढ़ने से भले ही नालों का पानी निकालने में परेशानी हो रही है। संयोग है की बारिश नहीं हो रही है। बुडको और नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यदि बारिश होती तो शहर के अधिकांश इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो सकती थी। बुडको और नगर निगम के पास इतना पर्याप्त संसाधन नहीं है कि यदि शहर में वर्तमान हालात में जलजमाव हो जाए तो समय पर जलनिकासी की जा सके। 2019 में यही स्थिति हुई थी। गंगा और पुनपुन नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर था और सभी गेट बंद कर दिए गए थे। इस बीच भारी बारिश से शहर में जलजमाव हो गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।