prashant kishor announced party name jan suraaj प्रशांत किशोर के दल का नाम जन सुराज पार्टी, मनोज भारती कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newsprashant kishor announced party name jan suraaj

प्रशांत किशोर के दल का नाम जन सुराज पार्टी, मनोज भारती कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

  • प्रशांत किशोर के दल का नाम जन सुराज पार्टी होगा और पार्टी के पहले नेता के तौर पर मनोज भारती कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रशांत किशोर के इस ऐलान के साथ ही बिहार में एक नई पार्टी की एंट्री हो गई है। पीके ने ऐलान किया है कि चार सीटों का विधानसभा उप-चुनाव उनकी पार्टी लड़ेगी।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटनाWed, 2 Oct 2024 04:22 PM
share Share
Follow Us on
प्रशांत किशोर के दल का नाम जन सुराज पार्टी, मनोज भारती कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर के दल का नाम जन सुराज पार्टी होगा और मनोज भारती जन सुराज पार्टी के पहले नेता बनाए गए हैं। प्रशांत किशोर ने दल के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर मनोज भारती के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि मार्च में चुनाव के जरिए नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। अगले एक-दो दिन में पार्टी के नेतृत्व परिषद (लीडरशिप काउंसिल) का गठन करके नाम की घोषणा कर दी जाएगी। प्रशांत किशोर के इस ऐलान के साथ बिहार में एक नई पार्टी की एंट्री हो गई है। पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में प्रशांत किशोर ने ये ऐलान किए। पीके ने मौजूद लोगों से पूछा कि नई पार्टी का नाम जन सुराज अच्छा है ना। लोगों ने इसका समर्थन किया। प्रशांत किशोर ने बताया कि चुनाव आयोग ने उनकी इस नई पार्टी के नाम को मान्यता दे दी है। 

नई पार्टी के नाम के ऐलान के बाद प्रशांत किशोर ने जय जय बिहार का नारा दिया। विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने कहा कि अन्य सभी राजनीतिक दलों ने बिहार के लोगों को ठगने का काम किया और आज बिहार के लोगों को नौकरी की तलाश में राज्य से बाहर जाना पड़ता है। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आज कल सर्वे करवा रहे हैंं। घर-घर में लड़ाई की स्थिति है। लोगों को अपना खतियान निकालने के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं। गांव-गांव में लोग बता रहे हैं कि डीसीएलआर और अन्य अधिकारी लोगों से पैसे की वसूली कर रहे हैं। 

जानिए कौन हैं मनोज भारती जिनको प्रशांत किशोर ने बनाया जन सुराज पार्टी का पहला कार्यकारी अध्यक्ष

प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी मांग है कि यहां सर्वे नहीं बल्कि भूमि सुधार लागू होनी चाहिए। जब नीतीश सरकार को यह नहीं पता कि यह जमीन किसकी है तो फिर वो आपसे पूछ रहे हैं कि यह जमीन किसकी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 5 साल लगेगा लेकिन यहां पर पूरी तरह से यहां भूमि सुधार लागू किया जाएगा। बिहार में भूमि सुधार लागू नहीं होने की वजह से बिहार में 100 में से 60 लोग भूमिहीन है। 

इससे पहले जन सुराज पार्टी के स्थापना कार्यक्रम में प्रार्थना के बाद संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। चंपारण के एक रिटायर्ड टीचर गोरख महतो ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। बता दें कि प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2022 से जन सुराज अभियान का आगाज किया ता। इस दौरान उन्होंने पूरे बिहार की पदयात्रा की थी।