Bihar Minister Leshi Singh Pays Tribute to JD U Leader Kamleshwari Mandal जदयू नेता का निधन, पैतृक गांव पहुंचकर मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBihar Minister Leshi Singh Pays Tribute to JD U Leader Kamleshwari Mandal

जदयू नेता का निधन, पैतृक गांव पहुंचकर मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

-फोटो : 46: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। धमदाहा प्रखंड अधीन मोगलिया पुरन्दाहा पूर्व पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष व पूर्व मुखिया कमलेश्वरी मंडल क

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 17 June 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
जदयू नेता का निधन, पैतृक गांव पहुंचकर मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। धमदाहा प्रखंड अधीन मोगलिया पुरन्दाहा पूर्व पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष व पूर्व मुखिया कमलेश्वरी मंडल के निधन पश्चात बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह आज सुबह उनके पैतृक ग्राम पहुंचकर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि कमलेश्वरी बाबू हमारे राजनीतिक,सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन के अभिन्न अंग थे। जिन्होंने सेवा को अपना धर्म और जनता के सुख-दुख को अपना कर्तव्य माना। समता पार्टी के शुरुआती दौर से लेकर आज तक उन्होंने जिस निष्ठासमर्पण और आत्मबल के साथ संगठन के लिए कार्य किया, वह किसी विरासत से कम नहीं है।

मंत्री ने कहा कि उनका सरल,सहज स्वभाव हर अपनत्व का एहसास कराता था। उन्होंने अपने जीवन में सादगी को अपनाया और जनसेवा को अपना उद्देश्य बनाया। आज उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है मैंने अपने एक अभिभावक को खोया है जिसकी क्षतिपूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है। मंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की हैं। जदयू प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू ने कहा कि कमलेश्वरी बाबू समता पार्टी पूर्णिया के तत्कालीन जिलाध्यक्ष स्व.मधुसूदन सिंह उर्फ बूटन सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते थे। वे संगठन के ऐसे आधारस्तंभ थे,जिनकी मौजूदगी हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा रही है। उनका त्याग,समर्पण और अनुशासन आज भी हमारे बीच आदर्श के रूप में स्थापित है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।