Bihar State Sports Talent Search Competition 2024 Held in Purnia दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBihar State Sports Talent Search Competition 2024 Held in Purnia

दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 25 एवं 26 अप्रैल को प्लस टू राजा पृथ्वी चंद उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया सिटी प

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 27 April 2025 04:01 AM
share Share
Follow Us on
दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 25 एवं 26 अप्रैल को प्लस टू राजा पृथ्वी चंद उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया सिटी पूर्णिया में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर नूतन कुमारी की अध्यक्षता में बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मशाल कार्यक्रम-2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र- छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस मौके पर 100 मीटर दौड़, कबड्डी प्रतियोगिता, स्लो साइकिल रेस एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय के शिक्षक मुरलीधर रजक,चंद्रमोहन रजक , दीपक कुमार सिंह, मुकेश कुमार , डॉ. रणधीर कुमार, मो.अनवर हुसैन , गोपाल कुमार ,फरहत प्रवीण, नंदनी कुमारी , नीलू कुमारी ,चंद्रशेखर व मोमिनुल हक इत्यादि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।