जिस मकान में किराए पर रहने आए दंपत्ति, वहीं से उड़ाए कैश समेत 12 लैपटॉप
-फोटो:-43-पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में जिस मकान में दम्पत्ति कटिहार से किराया पर रहने आए थे, वहीं से कैश सहित 12 कीमती लैपटॉप उड़ा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में जिस मकान में दम्पत्ति कटिहार से किराया पर रहने आए थे, वहीं से कैश सहित 12 कीमती लैपटॉप उड़ा लिए। पुलिस ने चुराए गए सभी लैपटाप एवं तीन हजार कैश के साथ शातिर दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया। मामला सहायक खजांची थाना के महबूब खां टोला का है। आरोपी की पहचान कटिहार जिलान्तर्गत मनिहारी थाना के कुमारीपुर निवासी सत्यम कुमार सिंह एवं उसकी पत्नी सुहानी सिंह के रूप में हुई है। सहायक खजांची थाना परिसर मे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि 17 मई को केस दर्ज करते हुए पुलिस अनुसंधान में जुटी थी।
जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली है। -दस दिनों से किराए पर रह रहे थे दम्पत्ति:- -बताया जा रहा है कि दम्पत्ति पिछले दस दिनों से किराए पर रहे थे। वहीं पर एनजीओ कर्मी प्रवीण कुमार सिंह भी एक अलग फ्लैट में रह रहे हैं। मौका लगते ही मकान मालकिन का दस हजार और प्रवीण कुमार सिंह का 12 लैपटाप लेकर दोनों रफ्फू चक्कर हो गए। जिसको लेकर एनजीओ कर्मी ने सहायक खजांची थाना में एफआईआर दर्ज कराई। किराए पर रहने से पहले दोनों ने मकान मालिक को ना तो अपना वास्तविक परिचय ही दिया था एवं ना ही आधार कार्ड ही दिया था। जिससे पुलिस के लिए इन्हें ढूंढ निकालने में परेशानी हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।