फर्जी तरीके से बैनामा कराने वाले 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Saharanpur News - पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों और किसान के साथ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। किसान सुभाष ने उच्च न्यायालय से स्टे के बावजूद विवादित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने पर शिकायत...

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फर्जी दस्तावेज और षड्यंत्र कर विवादित भूमि का बैनामा करने तथा अवैध कब्जा करने के प्रयास के दौरान पीड़ित किसान के साथ मारपीट कर धमकी देने के आरोप में 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई नहीं होने पर गत वर्ष पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। गांव अंबेहटाचांद निवासी किसान सुभाष पुत्र शम्भू सिंह ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उनकी भूमि गांव आबादी से लगती है। जिसके पास मिर्जापुर निवासी सागर व आदित्य पुत्रगण रविन्द्र की जमीन है। आरोप है कि इस जमीन पर दोनों के बीच विवाद होने के कारण साल 2019 से उच्च न्यायालय से सुभाष के पक्ष में स्टे चला आ रहा है।
कीमती होने के कारण कुछ प्रॉपर्टी डीलरों की विवादित भूमि पर नजर थी। आरोप है कि दबंग डीलरों ने विवादित भूमि का पडयन्त्र करके अलग-अलग दिनांक 17 व 20 फरवरी 2024 को अपने पक्ष में दो रजिस्ट्री करा ली। रजिस्ट्री होने का पता लगने पर किसान भूमि क्रेताओं के उच्च न्यायालय का स्टे होने की बात कही। लेकिन दंबगों ने नहीं सुनी और 15 अगस्त 2024 को भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर लाइसेंस व अवैध हथियारों की बट से किसान के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की एसएसपी से शिकायत की गई। लेकिन, कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायलय का दरवाजा खटखटाया। देवबंद न्यायालय ने बीते आठ जून को 13 लोगों के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। पुलिस ने सागर व आदित्य पुत्रगण रविन्द्र, देवेन्द्र पुत्र मंथन ,ओमवति पत्नी मंथन, रोनी पत्नी रविन्द्र, बबिता पत्नी घनश्याम, सोनिया पत्नी दिनेश, प्रीति पत्नी आशीष, आशीष पुत्र मुन्ना लाल,गौरव समस्त निवासीगण मिर्जापुर, व दिनेश पुत्र सतपाल तथा अनुज व दिनेश पुत्रगण धर्मसिंह निवासी टपरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाधयक्ष विनय शर्मा का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर कई महिलाओ सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।