आग लगने से तीन घर जले, दो लाख का नुकसान :
--फोटो : 32 : जलालगढ़, एक संवाददाता। शुक्रवार की रात हांसी बेगमपुर पंचायत के ततमा टोल में आग लगने से दो परिवारों के तीन घर जल गए। शुक्रवार की रात करी

जलालगढ़, एक संवाददाता। शुक्रवार की रात हांसी बेगमपुर पंचायत के ततमा टोल में आग लगने से दो परिवारों के तीन घर जल गए। शुक्रवार की रात करीब 1:00 बजे आगजनी की घटना हुई। पीड़ित परिवार में मोहम्मद रहबर आलम और मोहम्मद सरफुद्दीन ने बताया कि आग में करीब दो लाख से अधिक की क्षति हुई है। आग से टीन तीन से बने तीन घर पूरी तरह जल गए। तीन बकरी जल गयी। आग में पांच हजार रुपये , कपड़ा, फर्नीचर, दरवाजा, खिड़की, बर्तन ,अनाज पूरी तरह जल गए। ग्रामीणों के सहयोग से दमकल के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया। आग लगने की खबर सुनकर समिति सदस्य चंदन कुमार, वार्ड सदस्य मोहम्म दाबर आलम, सरपंच विनय कुमार मंडल, पूर्व मुखिया प्रदीप मंडल घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। पीड़ित परिवार ने थाना एवं अंचल में आग लगने की खबर दी है। अंचल कार्यालय से अंचल कर्मी पहुंचकर घटनास्थल की जांच की है तथा राहत देने का आश्वासन दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।