Purnia Block Meeting Discusses 2025-26 Financial Year Plans पंचायत समिति की बैठक, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia Block Meeting Discusses 2025-26 Financial Year Plans

पंचायत समिति की बैठक

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जिय

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 18 April 2025 03:14 AM
share Share
Follow Us on
पंचायत समिति की बैठक

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक गुरुवार को की गयी। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जियाउल हक ने की। बैठक में उप प्रमुख ललन सिन्हा, बीडीओ शैलेश कुमार केसरी, बीपीआरओ प्रवीण कुमार भारती, एमओ आदित्य कुमार, मनरेगा अधिकारी शिव प्रकाश, सीडीपीओ रूपम कुमारी सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से 2025-26 वित्तीय वर्ष के कार्य योजनाओं पर चर्चा की गयी। बैठक में मौजूद मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों ने विभाग के अधिकारियों से कई अहम सवाल भी दागे। जिसका अधिकारियों ने जवाब दिया। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया अंगद मंडल, मुखिया गुलाम हजरत अली, मुखिया डोमन राम, मुखिया मो. हबीब, मुखिया निरंजन उरांव, नगमा देवी, प्रियंका वर्मा, पंचायत समिति सदस्य अर्जुन मंडल आदि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।