Vata Savitri Vrat Women Pray for Long Life of Husbands वट सावित्री पूजा....., Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsVata Savitri Vrat Women Pray for Long Life of Husbands

वट सावित्री पूजा.....

वट सावित्री पूजा महिलाओं ने धूमधाम से किया बैसा-अमौर, एक संवाददाता। बैसा व अमौर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को वट सावित्री पर्व मनाकर सुहागिनों ने अ

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 27 May 2025 02:54 AM
share Share
Follow Us on
वट सावित्री पूजा.....

कसबा, एक संवाददाता। हर वर्ष महिलाएं वट सावित्री का व्रत अपने पति की लंबी आयु के लिए करती है। मान्यतानुसार वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। हिन्दु पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को सावित्री व्रत करने की परम्परा होती है। इस व्रत का महत्व करवा चौथ जैसा ही है। महिलाओं ने घर पर गमले में लगाए वट वृक्ष एवं बरगद के बड़े वृक्ष के पास जाकर पूजा-अर्चना किया। मदारघाट के पंडित रविन्द्र नाथ झा ने बताया कि ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आज सोमवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से शुरू हुई है।

इसका कल 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर समापन होगा। इस बार वट सावित्री व्रत पर कल भरणी नक्षत्र, शोभन योग और अतिगण्डा योग का शुभ संजोग बना है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 से दोपहर 12: 42 तक रहा। यह समय व्रत और पूजा के लिए अत्यंत फलदायक है। व्रत कर घर लौटी सुहागिन महिलाएं अपने अपने पति के पांव धोएं तथा आर्शीवाद लेकर रश्म पूरा किया। ............................ सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र का कामना की हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा, कबैया, लालगंज, मरंगा आदि की सुहागिन महिलाओं ने अपने पति का लंबी उम्र के लिए माता सावित्री की पूजा वट वृक्ष के समीप किया। पंडितों ने विधिवत पूजन कराकर माता सावित्री की कथा सुहागिन महिलाओं को सुनाई। इसका बाद महिलाओं ने इस व्रत का समापन किया। ..........................

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।