Weather Update Humidity and Rain Forecast for Purnia आसमान में छाए रहे बादल, तापमान गिरा, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsWeather Update Humidity and Rain Forecast for Purnia

आसमान में छाए रहे बादल, तापमान गिरा

-शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बंगाल की खाड़ी की त

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 17 May 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
आसमान में छाए रहे बादल, तापमान गिरा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली पुरवइया हवा चलती रही जिससे आद्रता बनी रही। शुक्रवार की सुबह की आद्रता 79 प्रतिशत और शाम की आद्रता 72 प्रतिशत रही जबकि एक दिन पूर्व गुरुवार को सुबह की आद्रता 80 प्रतिशत और शाम की आद्रता 66 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई थी। शुक्रवार को बढ़ी हुई आद्रता के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान नीचे गिर गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 35.00 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

मौसम का पूर्वानुमान इंडेक्स बता रहा है कि 17 मई से लेकर 18 मई तक वर्षा के आसार बन रहे हैं। 19 मई 20 मई को हल्की बूंदाबांदी के चांस हैं। इसके बाद फिर गर्मी वाला दिन आ जाएगा। लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। -कैसा रहेगा शनिवार:- -पूर्णिया में शनिवार का मौसम गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 23-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिसमें दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हवाएं पूर्व दिशा से 15 से 20 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी। वर्षा की संभावना 20 प्रतिशत बन रही है। आर्द्रता 73 प्रतिशत रहने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने शनिवार को पूर्णिया समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में मौसम साफ होने का अनुमान है, जिससे लोगों को खराब मौसम से राहत मिल सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।