Candle March in Aran Village Honors Martyr Kundan Yadav on Martyrdom Day आरण में कैंडल मार्च निकालकर शहीद कुन्दन को दी गई श्रद्धांजलि, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsCandle March in Aran Village Honors Martyr Kundan Yadav on Martyrdom Day

आरण में कैंडल मार्च निकालकर शहीद कुन्दन को दी गई श्रद्धांजलि

आरण गांव में कैंडल मार्च निकालकर शहीद कुंदन यादव को श्रद्धांजलि दी गई। 16 जून 2020 को चीनी सैनिकों द्वारा हमले में कुंदन शहीद हो गए थे। हर वर्ष स्थानीय लोग इस दिन कैंडल मार्च निकालते हैं। कार्यक्रम का...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाWed, 18 June 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
आरण में कैंडल मार्च निकालकर शहीद कुन्दन को दी गई श्रद्धांजलि

सत्तर कटैया, एक संवाददाता। आरण गांव में कैंडल मार्च निकालकर शहीद कुन्दन यादव को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। 16 जून 2020 को चीनी सैनिकों द्वारा कायरता पूर्वक हमले में आरण गांव के वीर सपूत शहीद हो गये थे। स्थानीय लोग वीर सपूत के सहादत पर हर वर्ष आरण में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। विशनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सरोज यादव के संचालन में हुये इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वीर शहीद कुन्दन अमर रहे, जबतक सूरज चांद रहेगा तबतक कुन्दन तेरा नाम रहेगा सहित अन्य गगनचुंबी नारे लगाकर युवाओं की टोली ने भ्रमण किया।

इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष बरुण यादव , उप मुखिया मो० शकील, सामाजिक कार्यकर्ता अमित , कुंदन यादव, प्रणव कुमार, जय कृष्ण कुमार , विकास कुमार , प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।