Thieves Steal Wheel from Car in Basti-Ayodhya Four Lane Incident बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर खड़ी कार का पहिया खोल ले गए चोर, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsThieves Steal Wheel from Car in Basti-Ayodhya Four Lane Incident

बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर खड़ी कार का पहिया खोल ले गए चोर

Basti News - बस्ती- अयोध्या फोरलेन पर महराजगंज पुलिस चौकी के पास खड़ी एक आर्टिका कार का पहिया चोरों ने चुरा लिया। वाहन मालिक ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है। घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीWed, 18 June 2025 10:57 AM
share Share
Follow Us on
बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर खड़ी कार का पहिया खोल ले गए चोर

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर महराजगंज पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़ी कार का पहिया चोर खोल ले गए। बुधवार की सुबह वाहन मालिक को घटना की जानकारी हुई तो डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि हर्रैया थानांतर्गत नारायनपुर तिवारी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के किनारे संतोष तिवारी उर्फ गुड्डू का मकान स्थित है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात उनकी आर्टिका कार घर के बगल खड़ी थी। मंगलवार की रात चोर कार का एक अगला पहिया ही खोल ले गए।

सूचना पर डायल 112 पुलिस के अलावा महराजगंज चौकी पुलिस पुलिस भी पहुंच गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।