Cousin Killed Over Chicken Dispute in Patarghat मुर्गा बनानेसे रोका तो दिया घटना को अंजाम, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsCousin Killed Over Chicken Dispute in Patarghat

मुर्गा बनानेसे रोका तो दिया घटना को अंजाम

पतरघट पंचायत के खरबन्ना महादलित टोला में खाने के लिए मुर्गा बनाने से मना करने पर चचेरा भाई राजा सादा ने चंदन सादा को चाकू घोंपकर हत्या कर दी। परिवार में चेचक के कारण मांस लाने पर रोक थी, लेकिन राजा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSat, 29 March 2025 02:42 AM
share Share
Follow Us on
मुर्गा बनानेसे रोका तो दिया घटना को अंजाम

पतरघट, एक संवाददाता । पतरघट पंचायत के खरबन्ना महादलित टोला वार्ड 7 में खाने के लिए मुर्गा बनाने से मना करने पर चचेरा भाई ने चाकू घोंपकर चचेरा भाई की जान ली। परिजनों के अनुसार परिवार के कई सदस्य को इन दिनों चेचक हो गया है। चेचक होने से घर परिवार में मांस मछली घर आंगन लाना वर्जित था। गुरुवार की रात राजा सादा पिता उमेश सादा खाने के लिए आंगन में मुर्गा ले आया। जिस पर घर के लोगों द्वारा मुर्गा बनाने का विरोध किया गया। राजा सादा अपने जिद पर अड़ा रहा। उसी दौरान चचेरा भाई चंदन सादा से कहासुनी होते हाथापाई होने लगा। राजा सादा धारदार चाकू चंदन सादा के पेट में घोंपकर जख्मी कर दिया। चंदन सादा जमीन पर गिर गया। परिजन एवं कुछ स्थानीय लोग स्थानीय पुलिस को बगैर सूचना दिये इलाज के लिए सहरसा ले गया। जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान चंदन जिंदगी का जंग हार गया। मौत की खबर फैलते ही घर पर कोहराम मच गया। लोगों के बीच नशे की हालत में चाकू घोंपकर जख्मी किये जाने की चर्चा होती रही। घटना की सूचना मिलते ही पतरघट पुलिस हड़क्कत में आया। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने पुअनि विकास कुमार सिंह, नीरज कुमार, सोनू कुमार, मनोज सिंह, रिचा कुमारी सहित पुलिस बल एवं एसएफएल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिया। तथा हत्या की घटना में उपयोग किया गया चाकू बरामद किया। तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकाने पर छापेमारी किया।

चचेरे भाई ने चचेरा का किया हत्या: मृतक चंदन के पिता कुलदेव सादा चार भाई हैं जिसमें सीताराम सादा, दिनेश सादा एवं उमेश सादा है। आरोपी राजा सादा मृतक के चाचा उमेश सादा का पुत्र है। सब का घर एक ही जगह आसपास में है। मृतक आपस में तीन भाई में सबसे बड़ा था। मृतक अपने पिछे मां संजूला देवी, पिता सहित पत्नी पूनम देवी, पुत्र दिलखुश, मनसुख एवं लवकुश छोड़ गया है।

शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम: सहरसा से पोस्टमार्टम उपरांत शव घर पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। महादलित टोला में शव देखने लोगों की भीड़ जुटी रही। मामूली सी बातों पर भाई ने भाई को चाकू घोंपकर हत्या किये जाने से लोग हतप्रभ थे तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होने की बात कर रहे थें। चंदन का हत्या से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट चूका है। मां, पिता, पत्नी एवं बच्चों की चित्कार से लोग अपनी आंखों का आंसू नहीं रोक पा रहे थें।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि घटना की सूचना पर एसएफएल टीम के साथ पहुंच कर हत्या में उपयोग किया गया चाकू बरामद किया गया है। तथा मृतक की मां संजूला देवी के आवेदन पर राजा सादा पिता उमेश सादा को नामजद करते गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।