हृदयगति रुकने से वार्ड सदस्य का निधन
विशनपुर पंचायत के वार्ड सदस्य पृथ्वी सादा का रविवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के कारण सभी के प्रिय थे। उनके पीछे पत्नी, दो पुत्र और चार...

पतरघट। विशनपुर पंचायत के वार्ड सदस्य कपसिया निवासी पृथ्वी सादा 60 वर्ष का रविवार को हृदयगति रूकने से निधन हुआ। पृथ्वी सादा विशनपुर पंचायत के वार्ड 14 का वर्तमान वार्ड सदस्य थें। सामाजिक सरोकार में बढ़ चढ़ भाग लेने से सभी का चहेता बना रहता था। अपने पिछे पत्नी सहित दो पुत्र और चार पुत्री छोड़ गये। असामयिक निधन पर बिहार सरकार के मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, पूर्व जिप सदस्य अंजनी कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कन्हैया सादा, मुखिया गंगा राम, पंसस आशा देवी, सरपंच टमाटर पासवान, उपसरपंच सत्यनारायण यादव, उपमुखिया सागर कुमार पिंटू, सतीश सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, ध्रुव सिंह, संतोष सिंह, पप्पू सिंह यादौन, श्रवण सिंह सहित कई ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।