पूरब बाजार में मनाया गया होली मिलन समारोह
सहरसा में पुरब बाजार स्थित श्री राम जानकी चौधरी ठाकुरबाड़ी में जायसवाल युवा मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष माधव चौधरी और जिला व्यापार संघ के...
Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाMon, 17 March 2025 02:37 AM

सहरसा, संवाद सूत्र। पुरब बाजार स्थित श्री राम जानकी चौधरी ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में जायसवाल युवा मंच के तत्वावधान होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक कुमार अमरज्योति के मंच संचालन में चले इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष माधव चौधरी, जिला व्यापार संघ जिलाध्यक्ष अर्जुन चौधरी सहित अन्य ने किया। अर्जुन चौधरी ने कहा कि रंगो के इस त्योहार में गिला शिकवा भूलाकर गले मिले। मौके पर अन्य लोग भी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।