House Set on Fire in Barhi Village Claims of Arson घर में आग लगाने का आरोप, जले सामान, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsHouse Set on Fire in Barhi Village Claims of Arson

घर में आग लगाने का आरोप, जले सामान

सौरबाजार के बरही गांव में गृहस्वामी ने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने उनके घर में आग लगा दी। आग से घर में रखा अनाज, साइकिल और बर्तन जलकर राख हो गए, और दो गाय घायल हो गईं। अग्निशामक टीम ने आग बुझाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाMon, 9 June 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
घर में आग लगाने का आरोप, जले सामान

सौरबाजार। थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत के बरही गांव में घर में आग लगाने का गृहस्वामी ने आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 4 निवासी बुद्धों राम और अरुण राम ने कहा शनिवार की रात अज्ञात लोगों उनके घर में आग लगा दी। आग पर लोगों की मदद से बुझाया गया। आग की चपेट में आने से घर में रखें अनाज धान गेहूं साइकिल एवं बर्तन सभी जल के राख हो गया और दो गाय भी काफी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते बैजनाथपुर पुलिस के साथ् पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। सीओ विद्याचरण ने कहा जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।