जैव विविधता संरक्षण जरूरी
सहरसा के केंद्रीय विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। वन विभाग ने पौधरोपण, क्विज प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कक्षा 9 से 12 तक के 40 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता...

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय सहरसा में गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। वन विभाग ने पौधरोपण, क्विज प्रतियोगिता और पौधरोपण का आयोजन करते जैव विविधता के प्रति जागरूकता फैलाई। क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12वीं तक के करीबन 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में ग्रुप 3 को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिसकी समूह लीडर आयुष पाठक कक्षा 12 ए, का छात्र था। द्वितीय स्थान ग्रुप वन को मिला। जिसकी लीडर अरबुदा 10 बी, तृतीय स्थान ग्रुप 2 को मिला । जिसकी लीडर वासु प्रिया 9ए थी। इसके अलावा दशकों में सर्वश्रेष्ठ उत्तर देने वालों में दिव्यांश पांडे कक्षा 8 ए के छात्र रहे।
भाषण की गतिविधि के अंतर्गत आस्था 9 बी, सुप्रिया 9 बी अनन्या भारद्वाज 12 ए, अनुष्का 12 ए,राजश्री 10 ए, अर्बुदा 10 बी, दृष्टि 12ए ,सोनाक्षी 9 बी, चिन्मय 9 डी,बसुप्रिया 9ए , अभिनव 9 बी आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया । इसके बाद वन क्षेत्र पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार राय, वनपाल फैज अनवर और केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मोनिका पांडे ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और सभी बच्चों ने विद्यालय परिसर में साफ सफाई की। मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा कि जैव विविधता के संरक्षण के लिए केंद्रीय विद्यालय में जागरूकता, पौधरोपण, निबंध प्रतियोगिता, सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। केवी के प्राचार्य कहा कि जैव विविधता कई कारणों से ज़रूरी है। पारिस्थितिकी तंत्र के कामकाज, मानव समाज की भलाई और हमारे ग्रह के समग्र स्वास्थ्य के लिए जैव विविधता ज़रूरी है। वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्थिर और टिकाऊ पर्यावरण का आनंद लेने के लिए इसका संरक्षण महत्वपूर्ण है। मौके पर शिक्षक मनोरंजन कुमार, मुकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार व श्रवण कुमार थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।