सहरसा में कुख्यात जग्गा यादव को मारी गोली
सहरसा में न्यू कालोनी चिल्ड्रेन पार्क के समीप एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक का नाम जग्गा है और उसका पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है। घटना के बाद उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया...

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के न्यु कालोनी चिल्ड्रेन पार्क समीप एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया । जख्मी युवक का नाम जग्गा बताया जा रहा है। देर शाम हुई घटना के बाद जख्मी को गांधी पथ स्थित निजी क्लिनिक मे भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है। जेल भी जा चुका है। घटना किस कारण हुई इसका पता नहीं चला है। गोलीबारी की घटना चिल्ड्रेन पार्क समीप पुराने उत्पाद विभाग कार्यालय समीप हुई। गोली पेट में लगी और आरपार हो गई। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली है।
मामले की छानबीन की जा रही है। कारवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।