Serious Accident Youth Injured in Hit-and-Run Incident in Simri Bakhtiyarpur सहरसा : दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSerious Accident Youth Injured in Hit-and-Run Incident in Simri Bakhtiyarpur

सहरसा : दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी

सिमरी बख्तियारपुर में मुरली गांव के समीप एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। बाइक चालक मो दिलशाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSun, 8 June 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
सहरसा : दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी

सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के एनएच-107 स्थित मुरली गांव के समीप शनिवार की दोपहर बाद बाइक सवार युवक को चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी रसलपुर पंचायत के वार्ड 4 मुरली गांव निवासी मो दिलशाद अपने बाइक से एक युवक के साथ मुरली से बख्तियारपुर की दिशा में जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार की चार पहिया वाहन ने धक्का मार कर फरार हो गया। धक्का लगने से दिलशाद बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।