Guru Arjan Dev Ji s Martyrdom Day Celebrated at Samastipur Gurdwara गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व मना, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsGuru Arjan Dev Ji s Martyrdom Day Celebrated at Samastipur Gurdwara

गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व मना

समस्तीपुर के मारवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारा में सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 40 दिन से चल रहे सुखमणि साहिब का पाठ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शब्द कीर्तन किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 31 May 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व  मना

समस्तीपुर। शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारा में सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुबह में ही साध संगत के द्वारा गुरुद्वारा साहिब में लगातार 40 दिन से किये जा रहे सुखमणि साहिब का पाठ संपन्न हुआ। अखण्ड पाठ की समाप्ति के साथ अरदास हुई। इस मौके पर सुरजीत सिंह, हरदमन सिंह ने शब्द कीर्तन करते हुए गुरु अर्जुन देव के जीवन चरित्र, उनकी शहादत पर प्रकाश डाला। परमजीत सिंह, तरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, रॉकी, हरजिंदर कौर, जसवीर कौर ने भी शब्द कीर्तन से सारी संगत का निहाल किया। इस मौके पर सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर साहिब के बाहर ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई।

श्रद्धालुओं व राहगीरों को श्रद्धा भाव से छबील पिलाई गई। इस कार्यक्रम में सभी धर्म के लोगों को गुरु का लंगर भी छकते देखा गया। समस्तीपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पपिन्दर सिंह, हरजीत सिंह, धमेंद्र सिंह ने बताया गुरु अर्जन देव जी की सहादत अतुलनीय है। उनके मन में जजसभी धर्मों के प्रति अथाह सम्मान था और सिख धर्म में सबसे पहली शहादत गुरु अर्जन देव जी की हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।