48 से 72 घंटे में हो सकती है अच्छी वर्षा
पूसा में मंगलवार शाम हल्की वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के दक्षिण पश्चिम जिलों में मानसून प्रवेश कर गया है। अगले 48 से 72 घंटों में उत्तर बिहार के विभिन्न स्थानों...

पूसा। धूप के बीच हल्की वर्षा से मंगलवार की शाम लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। उसके बाद हल्के बादल से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के दक्षिण पश्चिम जिलों में मंगलवार को मानसून प्रवेश कर गया। जिसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में राज्य में मानसून के विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। जिसके कारण उत्तर बिहार के जिलों में अगले 48 से 72 घंटों में अनेक स्थानो पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान समस्तीपुर समेत दरभंगा, गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के जिलों के अनेक स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 22 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 20 से 25 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 एवं दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।