अवैध संबंध को लेकर कराई गई पति की हत्या
सिंघिया में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति बैद्यनाथ मुखिया की हत्या करा दी। बैद्यनाथ का शव हायाघाट में फंदे से लटका मिला, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे थे। मृतक की मां ने पुलिस...

सिंघिया। अवैध संबंध के कारण पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करा देने का एक मामला प्रकाश में आया है। मामला माहरा पंचायत के धनहो गांव पोखर निवासी स्वर्गीय उपेंद्र मुखिया के 25 वर्षीय एकलौते पुत्र बैद्यनाथ मुखिया की हत्या का है। बैद्यनाथ मुखिया का शव उसके ससुराल हायाघाट के अखरा गांव में गुरुवार की रात्रि फंदे से लटका मिला। ससुराल वाल इसे खुदकुशी बता रहे हैं जबकि मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि हमारी पुतोहु का उसके गांव के लड़का के साथ संबंध था। जिसके साथ मिलकर मेरी पुतोहु ने मेरे पुत्र की हत्या करा दी है।
अवैध संबंध रहने के कारण मना करने के बावजूद वो बराबर मायके में ही रहा करती थी। दो वर्ष पूर्व मेरे पति की मृत्यु के बाद दो बहन तथा हमारी भी जिम्मेवारी हमारे एकलौते पुत्र पर आ गयी। जिसके निर्वहन को लेकर वो बाहर मजदूरी करने दिल्ली चला गया था। कुछ दिन पूर्व बैद्यनाथ मुखिया गांव आया ही था। जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को मिलने पर वो ससुराल आई तथा मंगलवार को बैद्यनाथ मुखिया को बहला फुसला कर अपने साथ मायके लेकर चली गई। शुक्रवार को सूचना मिली कि मेरे पुत्र की हत्या कर फंदे से लटका दिया गया है तथा घर से सभी फरार हो गया है। सूचना मिलने पर मैं अपने सगे संबंधी के साथ वहां पहुंच कर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।