Tanya Soni Achieves 81 57 in NEET Aims to Become a Doctor नीट : तान्या सोनी ने लाया 81.57 प्रतिशत अंक, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTanya Soni Achieves 81 57 in NEET Aims to Become a Doctor

नीट : तान्या सोनी ने लाया 81.57 प्रतिशत अंक

मोतीपुर के झिंगहा निवासी कृषि सलाहकार संजय कुमार की पुत्री तान्या सोनी ने नीट में 81.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माता-पिता का नाम रोशन किया है। तान्या ने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है और डॉक्टर बनना...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 16 June 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
नीट : तान्या सोनी ने लाया 81.57 प्रतिशत अंक

मोतीपुर। झिंगहा निवासी कृषि सलाहकार संजय कुमार की पुत्री तान्या सोनी ने नीट में 81.57 प्रतिशत अंक लाकर माता-पिता का नाम रोशन किया है। तान्या सोनी ने बताया कि माता-पिता के साथ दादा शिवशंकर प्रसाद कुशवाहा के मार्गदर्शन में उन्हें सफलता मिली है। उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। मां रेखा कुमारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। तान्या ने बताया कि प्रतिदिन 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई करती थी। वे डॉक्टर बनना चाहती हैं। तान्या सोनी की मां ने बताया कि सुदूर ग्रामीण इलाके के लोगों की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए शहर जाना पड़ता है।

इसी को देखते हुए पुत्री को डॉक्टर बनाने की इच्छा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।