हत्या व दुष्कर्म के आरोपित के घर पुलिस ने लगाया इश्तेहार
उजियारपुर के बाजिदपुर गांव में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी टुनटुन दास के घर पुलिस ने कुर्की का इश्तेहार चिपकाया है। आरोपी न्यायालय या पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं कर रहा था, इसलिए न्यायालय के आदेश पर यह...

उजियारपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव की दुष्कर्म के बाद हुई के मुख्य आरोपी टुनटुन दास उर्फ पुनपुन के घर पुलिस ने कुर्की का इश्तेहार चिपकाया है। इस दौरान दलसिंहसराय सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी के नेतृत्व में चार थाने की पुलिस की मौजूदगी में ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। जानकारी देते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन वह न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं कर रहा है। इस परिस्थिति में न्यायालय के आदेश पर उसके घर सोमवार की शाम ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाकर सख्त चेतावनी दी गई।
मौके पर उजियारपुर पुलिस के अलावा अंगारघाट, विद्यापतिनगर, घटहो व दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौजूद थी। बताते चलें कि आरोपितों ने विगत मार्च माह में ही चांदचौर मध्य गांव के खेत में दलसिंहसराय थाने के एक गांव निवासी विवाहिता की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। वह पति के बाहर चले जाने की स्थिति में उजियारपुर के एक गांव स्थित अपने मायके में रह रही थी। घटना के बाद परिजनों ने दलसिंहसराय थाना के लोकनाथपुर निवासी टुनटुन दास उर्फ पुनपुन सहित अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।