Tragic Death of 42-Year-Old Woman in Shivajinagar After Hit-and-Run Incident अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आठ बच्चों के मां की मौत, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsTragic Death of 42-Year-Old Woman in Shivajinagar After Hit-and-Run Incident

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आठ बच्चों के मां की मौत

शिवाजीनगर के बंधार पंचायत की 42 वर्षीय महिला गीता देवी की रोसरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हुई। गीता देवी के आठ बच्चे हैं, जिनमें से...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 14 April 2025 09:43 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आठ बच्चों के मां की मौत

शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड के बंधार पंचायत के वार्ड 11 निवासी महिला की बीते दिन रोसरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गई थी। जिसका इलाज समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान बंधार पंचायत के वार्ड 11 निवासी रामनरेश यादव के पुत्री गीता देवी 42 वर्ष के रूप में की गई। रोसड़ा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में सदर अस्पताल समस्तीपुर में पोस्टमार्टम कराया। इधर गीता देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार एवं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ था। बता दे की मृतका की आठ बच्चे हैं। अमृता कुमारी, संगीता कुमारी, रिंकू कुमारी ,पिंकी कुमारी, अस्मिता कुमारी, सरिता कुमारी ,अनुष्का कुमारी, विवेक कुमार शामिल है। सभी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल बना है। लोगों ने बताया कि मृतक महिला को सात लड़की और एक लड़का है। इसमें तीन लड़की का शादी हो चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।