विभूतिपुर के मजदूर की राजस्थान में हुई मौत
विभूतिपुर के महम्मदपुर सकड़ा वार्ड के 20 वर्षीय निधिल कुमार की राजस्थान की फैक्ट्री में काम के दौरान मौत हो गई। वह रात की ड्यूटी कर रहा था जब एक मशीन में फंसकर उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया...
विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकड़ा वार्ड एक तरुणिया के मजदूर की मौत राजस्थान की एक फैक्ट्री में काम के दौरान हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक महम्मदपुर सकड़ा वार्ड एक टोला तरुणिया निवासी प्रेमचंद्र राय के 20 वर्षीय पुत्र निधिल कुमार बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि निधिल राज्स्थान के चित्तौड़गढ़ समलपुरा स्थित एक फैक्ट्री में एक वर्ष काम करने के बाद घर आया था। गत सप्ताह ही पुन: वापस काम करने गया था। गुरुवार को नाइट ड्यूटी कर रहा था। रात्रि के करीब 9-10 बजे के बीच एकाएक वह मशीन के चपेट में आ गया। जिससे ब्रैन व शरीर का अन्य अंग चकनाचूर हो गया और मौके पर ही मौत हो गया। मौत की खबर सुनते ही मृतक की माता सुनीता देवी, दादी फूलपरी देवी, दादा दौरिक राय, बहन खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी सहित परिजन चीत्कार मारकर रो- रो कर बेसुध होने लगे। मृतक दो भाइयों में निरंजन कुमार से छोटा था।
परिवार की स्थिति काफी नाजुक है। पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं। बड़े भाई गुजरात में मजदूरी करता है। निधिल की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों व बुद्धिजीवी मृतक के घर पहुंच कर मृतक के माता पिता को सांत्वना देने में जुटे थे। मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार झा, राम भरोस राय, राम प्रवेश राय आदि ने शोक व्यक्त किया है। बताया जाता है मृतक का शव गांव लाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।