Violent Land Dispute in Samastipur 5 Injured Including Women भूमि विवाद मेंे हिंसक झड़प, महिला को जिंदा जलाने का किया प्रयास, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsViolent Land Dispute in Samastipur 5 Injured Including Women

भूमि विवाद मेंे हिंसक झड़प, महिला को जिंदा जलाने का किया प्रयास

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नारायणपुर बेला गांव में जमीनी विवाद के चलते हिंसक झड़प हुई। इसमें एक पक्ष के दो पुरुष और दूसरे पक्ष की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 14 June 2025 01:57 AM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद मेंे हिंसक झड़प, महिला को जिंदा जलाने का किया प्रयास

समस्तीपुर, निप्र। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रूप नारायणपुर बेला गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में हिंसक झड़प हो गई। इसमें एक पक्ष के दो पुरुष, जबकि दूसरे पक्ष की दो महिलाएं समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष की महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने गोली चलाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मामले का जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आग से झुलस रही महिला भागती दिख रही हैं।

हालांकि, इस वीडियो का हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि महिला झुलस गई है। विवाद के दौरान एक ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया गया। पीड़ित रूबी देवी ने बताया कि वह अपने हिस्से की जमीन को जोतवाने के लिए परिवार के साथ ट्रैक्टर लेकर गयी थी। इसी दौरान उनके पट्टीदार चंद्र मोहन झा, इंद्र मोहन झा आदि ने पहुंचकर उनके साथ मारपीट की और शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। दूसरे पक्ष के नागेंद्र झा ने बताया कि सवा दो बीघा जमीन पर इनलोगों का कब्जा है। कोर्ट से भी उन्हें डिग्री मिली हुई है। बीते 55 साल से वह उस जमीन को जोत रहे हैं। शुक्रवार को मुकेश झा, नीलम देवी, रूबी देवी आदि जबरन जमीन जोतने पहुंची थी। उनके भतीजे चंद्र मोहन झा, इंद्र मोहन झा आदि रोकने के लिए पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना कर्पूरीग्राम थाने को दी गई, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। इससे स्थिति और बिगड़ गई। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों पर 144 लागू था। कुछ दिन पहले 144 खारिज हुआ है। इसके बाद फिर से दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।