Historic Nav Sankalp Mahasabha by LJP on June 8 in Ara नव संकल्प महासभा को ऐतिहासिक बनाएं: सांसद, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsHistoric Nav Sankalp Mahasabha by LJP on June 8 in Ara

नव संकल्प महासभा को ऐतिहासिक बनाएं: सांसद

डेहरी, एक संवाददाता।निहाल में न्योता देने आया हूं। कहा कि विपरित परिस्थितियों को अनुकूल बनाने का उदाहरण हैं चिराग पासवान। स्व. राम विलास पासवान

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामThu, 5 June 2025 07:23 PM
share Share
Follow Us on
नव संकल्प महासभा को ऐतिहासिक बनाएं: सांसद

डेहरी, एक संवाददाता। आगामी 8 जून को आरा के रमना मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा आयोजित नव संकल्प महासभा को ऐतिहासिक बनाएं। लाखों की संख्या में युवा, महिला, किसान समेत सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी आर के बिहार प्रभारी सह सांसद अरुण भारती ने शहर के जक्की बिगहा स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कही। कार्यक्रम में खगड़िया सांसद राजेश वर्मा सहित कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेता शामिल हुए। कहा कि मैं अपने ननिहाल में न्योता देने आया हूं। कहा कि विपरित परिस्थितियों को अनुकूल बनाने का उदाहरण हैं चिराग पासवान।

स्व. राम विलास पासवान की सोंच को आगे बढ़ाने का काम अगले विधानसभा चुनाव में करना है। एनडीए के सबसे कमजोर क्षेत्र को मजबूत करते हुए जीत सुनिश्चित करना है। पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने चांदी मुकूट और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर डालमियानगर में रेल कारखाना निर्माण,सोन नदी में सोन ड्राइव बनाने की मांग की। डेहरी के विकास की बात कही। कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें मोनू पांडेय, सम्राट सिंह, कुंदन सिंह, पंकज शुक्ला, अनंत तिवारी, चंद्रभूषण मणि आदि शामिल थे। मौके पर महिला नेत्री पम्मी सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक श्याम देव पासवान,दशरथ पासवान आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।