Inauguration of Twenty-Point Office in Nohka Key Discussions on Upcoming Assembly Elections बीस सूत्री कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर चुनाव पर बनी रणनीति, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsInauguration of Twenty-Point Office in Nohka Key Discussions on Upcoming Assembly Elections

बीस सूत्री कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर चुनाव पर बनी रणनीति

नोखा, एक संवाददाता। नियमित कार्यालय में बैठने की सलाह दी। कहा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हम सभी को मिलकर बूथ स्तर पर काम करना

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामTue, 13 May 2025 09:49 PM
share Share
Follow Us on
बीस सूत्री कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर चुनाव पर बनी रणनीति

नोखा, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित कृषि भवन में मंगलवार की दोपहर बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जिलाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, जेडीयू के डा. अजय कुशवाहा, लोजपा कमलेश सिंह, रालोसपा के कपिल कुशवाहा, जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चंद्रवंशी,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार,नवीन चंद्र साह, सुनीता गुप्ता आदि ने आगामी विस चुनावों पर चर्चा की। बूथ स्तरीय संगठन मजबूत करने पर बल दिया। नेताओं ने नव गठित बीस सूत्री सदस्यों को बधाई देते हुए नियमित कार्यालय में बैठने की सलाह दी।

कहा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हम सभी को मिलकर बूथ स्तर पर काम करना होगा। बूथ स्तर पर जब तक पार्टी मजबूत नहीं होगी। तब तक चुनाव फतह नहीं कर सकते। कहा केंद्र व बिहार सरकार के कार्यों को आमजन तक पहुंचाना होगा। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हिन्दुस्तान की पराक्रम की लोहा पूरा विश्व मान रहा है। मौके पर अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया,जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, मनोज चंदेल, अनिल कुमार सिंह, रमेश शर्मा,रामजी पासवान, विंदेलाल कुशवाहा, चौधरी माखन प्रसाद सिंह,अफताब आलम,उमेश चौहान, संदीप गिरी,सीमा कुशवाहा, तेज नारायण सिंह,मनोज कुमार गुप्ता,वृजबिहारी प्रसाद गुप्ता, विंदेश्वरी सिंह, मालबाबू शर्मा, सूर्यदेव प्रसाद शौंडिक,उमाशंकर शौंडिक,अनुराग सिंह आदि थे। फोटो नंबर-11 कैप्शन- प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन करते अतिथि।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।