रणधीर कुमार सिंह शिक्षक प्रतिनिधि निर्वाचित हुए, शिक्षकों ने दी बधाई
(युवा पेज) लिए शिक्षक प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव में कुल 15 मत था। जिसके लिए चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी खड़े थे

नासरीगंज, एक संवाददाता। मेदनीपुर स्थित वीर कुंवर सिंह महिला कॉलेज काशी मेदनीपुर के शासी निकाय के सदस्यता हेतु शिक्षक प्रतिनिधी का चुनाव प्रभारी प्राचार्य मृत्युंजय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। चुनाव में कॉलेज के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रणधीर कुमार सिंह एक मत से निर्वाचित हुए। रणधीर कुमार सिंह पांचवी बार शिक्षक प्रतिनिधी के रूप में निर्वाचित हुए हैं। बताया जाता है कि रणधीर कुमार सिंह विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग को अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शिक्षक प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव में कुल 15 मत था। जिसके लिए चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी खड़े थे। जिसमें एक मतदाता अनुपस्थित थे।
कुल 14 मत में रणधीर कुमार सिंह को सात और कुमार अजय को भी सात मत प्राप्त हुए। दो प्रत्याशी के मत बराबर होने पर प्राचार्य ने अपना मत रणधीर कुमार सिंह के पक्ष में डाला। इस तरह से रणधीर कुमार सिंह ने कुमार अजय को एक मत से पराजित किया। नवनिर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधी प्रोफेसर रणधीर सिंह ने कहा कि कॉलेज में बेहतर शिक्षा माहौल बनाने के लिए शिक्षक व स्कूल प्रशासन मिलकर काम करेंगे। छात्राओं की पढ़ाई की जरूरतें पूरी की जाएंगी। अभिभावकों से निरंतर संवाद होना चाहिए। उन्होने निरंतर विगत चार वर्षों से शिक्षक प्रतिनिधी का चुनाव जीत रहे हैं। उन्हें पांचवी बार चुनाव जीतने पर कॉलेज के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दिया। उक्त चुनाव में प्रस्तावक की भूमिका में डॉ. गजाधर पाण्डेय व समर्थक राजवंश सिंह उपस्थित रहे। मौके पर पूर्व प्राचार्य सच्चिदानंद सिंह, कॉलेज के शिक्षक रमाशंकर सिंह, द्वारीक चौबे, अशोक कुमार पाठक, अशोक कुमार सिंह, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, गजाधर पांडेय, राजवंश सिंह, संजीव कुमार सिंह, विजेंद्र शर्मा, राजवंश सिंह, अरविंद तिवारी, अशोक कुमार सिंह, डॉ. विजेंद्र शर्मा, सुनीता कुमारी सहित समस्त शिक्षक व शिक्षकोत्तर कर्मियों ने बधाई दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।